Mitesh Tutorial Info: CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानें कहां-कैसे करें चेक

Monday, May 8, 2023

CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानें कहां-कैसे करें चेक

CBSE Result 2023: सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जल्द होंगे जारी, जानें कहां-कैसे करें चेक


सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो। इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे


सीबीएसई का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा। इसके अलावा, कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट भी डिजिलॉकर ऐप पर उपलब्ध होगी। आवेदकों को अपने सीबीएसई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर भरने होंगे।


1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in,       cbseresults.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं                    के 
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3. स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
4. सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
5. संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023      डाउनलोड करें।


डिजीलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट 

  • सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • मार्कशीट सबमिट करें और देखें।

No comments:

Post a Comment

पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी

  पहली  बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...