Mitesh Tutorial Info: चिंताजनक: भीषण गर्मी में खून गाढ़ा होने से दगा दे रहा दिल

Wednesday, July 19, 2023

चिंताजनक: भीषण गर्मी में खून गाढ़ा होने से दगा दे रहा दिल

 चिंताजनक: भीषण गर्मी में खून गाढ़ा होने से दगा दे रहा दिल


सर्दी ही नहीं गर्मी में भी दिल दगा दे रहा है। खून गाढ़ा होने के चलते एंजाइना पेन और हार्ड अटैक के मामले इस गर्मी मे तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली एम्स के डॉक्टर भी इससे चिंतित हैं। वह इसकी वजह पानी की कमी बता रहे हैं। गर्मी में ज्यादा पसीना बहने और वाषपीकरण के कारण शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। डिहाइड्रेशन से खून गाढ़ा हो जाता है और रक्त का थक्का जम जाता है। यह दिमाग और हृदय के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में फंसकर रक्त का प्रवाह बाधित कर सकता है। कार्डियोलॉजी में 15 दिन के भीतर 179 मरीजों को एंजाइना पेन की शिकायत पर भर्ती किया गया। इनकी ह्रदय गति बाधित होने लगी थी। वही एक पखवारे से पहले सिर्फ 27 मरीज रिपोर्ट हुए थे। ऐसे मे मरीजों की संख्या में 20% इजाफा हुआ है।

No comments:

Post a Comment

पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी

  पहली  बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...