पृथ्वी की गहराई में माउंट एवरेस्ट की तुलना में तीन से चार गुना अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ हैं। अंटार्टिका स्थित भूकंप विज्ञान केंद्रों के डाटा का विश्लेषण कर वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया हैै। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धरती के अंदर लगभग 2900 किलोमीटर की गहराई में कोर और मेंटल के बीच विशाल पर्वत श्रंखला मौजूद है। इन्हें भूमिगत पर्वत श्रृंखला या ultra-low Velocity zone कहा जाता है।
यह पर्वत श्रृंखला अब तक विशेषज्ञों की नजरों में नहीं आई अब भूकंप और परमाणु विस्फोटों के डाटा ने उनकी मौजूदगी को पुख्ता कर दिया है। वैज्ञानिकों ने कहा जो पहाड़ जैसी संरचना दिखी हैं। वैज्ञानिकों ने कहा जो पहाड़ जैसी संरचना दिखी हैं वे पूरी तरह से रहस्यमई हैं। क्योंकि इनके बारे में अभी बहुत कुछ जानना बाकी हैं।
No comments:
Post a Comment