Mitesh Tutorial Info: खराब हवा में सांस ले रही भारत की 99% आबादी

Tuesday, June 27, 2023

खराब हवा में सांस ले रही भारत की 99% आबादी

 खराब हवा में सांस ले रही भारत की 99% आबादी


साफ हवा, भूमि और महासागर मानव स्वास्थ्य और पोषण के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन दुनिया भर की 94% आबादी साफ हवा मे सांस नहीं ले पा रही है क्योंकि हवा में पीएम 2.5 का स्तर काफी ज्यादा है।भारत की बात करें तो यहां 99 % आबादी खराब हवा में सांस ले रही है। यह खुलासा विश्व बैंक की नई रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में खराब हवा में रहने वाले 36% लोग भारत और चीन में रहते हैं। भारत में 1.6 अरब लोग असुरक्षित पीएम 2.5 कंसटेंशन के संपर्क में है। जिनमें से 1.33 अरब खतरनाक स्तर का सामना कर रहे हैं। चीन मे 1.41 अरब लोग वायु प्रदूषण के प्रभाव में हैं। जिनमें से 53% खतरनाक  स्तरों का सामना कर रहे हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट डिटॉक्स डेवलपमेंट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर पांच में से एक मौत के लिए खराब वायु गुणवत्ता  जिम्मेदार है। जीवाश्म ईंधनो के उपयोग से  होने वाले वायु प्रदूषण से हर साल 70 लाख लोगों की समय से पहले मौत हो जाती है।

No comments:

Post a Comment

पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी

  पहली  बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...