Mitesh Tutorial Info: जीवन और स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा असुरक्षित भोजन

Wednesday, June 7, 2023

जीवन और स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा असुरक्षित भोजन

 जीवन और स्वास्थ्य पर भारी पड़ रहा असुरक्षित भोजन


दुनिया भर में खराब और असुरक्षित भोजन खाने के कारण रोजाना औसतन 16 लोग बीमार होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस बार खाध सुरक्षा दिवस की थीम खाध गुणवत्ता से जीवन सुरक्षित रखी है। इस मौके पर डब्ल्यू एच ओ ने बताया है कि असुरक्षित खाने से दुनिया भर में 5 साल से कम उम्र के 340 बच्चों की मौत रोजाना होती है। दुनिया भर में हर साल 50 लाख लोगों की मौत फूड पॉइजनिंग और उससे जुड़ी दूसरी बीमारियों के कारण होती है। संगठन का कहना है कि खराब खाना जीवन और स्वास्थ्य दोनों पर भारी पड़ रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार कम और मध्यम आय वाले देशों में असुरक्षित खाने के कारण उत्पादकता बुरी तरह प्रभावित होती है। स्वास्थ्य पर भी मोटी रकम खर्च होती है। सालाना 110 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या के बीच खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ेगी।

बच्चे उठा रहे बीमारियों का बोझ

डब्ल्यू एच ओे अनुसार दुनिया की आबादी में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की भागीदारी नौ फ़ीसदी है। चिंता की बात यह है कि बच्चे अकेले दुनिया भर में खाने से होने वाली 40 फिसदी बीमारियों का बोझ अकेले उठाते हैं

क्या है असुरक्षित खानपान

1. खाना बनाने में बरती गई असावधानी और गंदगी स्वास्थ्य के 
     लिए खतरा
2. आधे अधूरे पका खाना खाने से फूड प्वाइजनिंग का जोखिम 
     ज्यादा है
3. खुले में रखा खाना खाने से भी बीमार होने की संभावना अधिक 
     है
4. खुले में बिकने वाला स्ट्रीट फूड सेहत के लिए सबसे ज्यादा 
     नुकसान देह है।
5. लंबे समय से रखा पैक वाला जूस और दूध भी सेहत के लिए 
     खतरनाक होता है

No comments:

Post a Comment

पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी

  पहली  बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...