Thursday, August 31, 2023
केंद्र सरकार ने दिया आम जनता को रक्षाबंधन का तोहफा: गैस सिलेंडरों की कीमतों में ₹200 की कमी
Friday, August 18, 2023
Global Water Scarcity: दुनिया की एक-चौथाई आबादी पर पानी का संकट, भारत समेत 25 देशों पर क्या होगा असर
Global Water Scarcity
दुनिया की एक-चौथाई आबादी पर पानी का संकट, भारत समेत 25 देशों पर क्या होगा असर
रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की एक चौथाई आबादी के बराबर 25 देश वार्षिक जल तनाव से जूझ रहे हैं. ग्लोबली लगभग 4 बिलियन (400 करोड़) व्यक्ति सालाना कम से कम एक महीने पानी की किल्लत का सामना करने को मजबूर हैं. ये दुनिया की आधी आबादी के बराबर है. आने वाले साल 2050 में ये आंकड़ा बढ़कर 60 फीसदी तक हो जाएगा, यानी 50 करोड़. साल 2050 तक पूरी दुनिया का 70 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी पर पानी की कमी का असर देखने को मिलेगा, जो 31 फीसदी के बराबर होगा. ये आंकड़ा साल 2010 में 15 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी से 7 फीसदी ज्यादा है. ये पहले 24 फीसदी हुआ करता था.
हर चार साल में जारी होने वाली इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2050 में दुनिया के 4 देशों को अपनी जीडीपी पर आधे से अधिक का नुकसान पानी की कमी से होने वाला है. इनमें भारत, मैक्सिको, मिस्र और तुर्की शामिल होंगे. वहीं रिपोर्ट से पता चला कि दुनिया के 25 देश, जिनमें दुनिया की एक चौथाई आबादी शामिल है. वे लोग हर साल पानी की कमी के गंभीर समस्या से गुजरते हैं. इन देशों बहरीन, साइप्रस, कुवैत, लेबनान और ओमान पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है. ये क्षेत्र पानी की कमी की चपेट में आ सकते हैं और सूखा का सामना करना पड़ सकता है.
Sunday, August 13, 2023
Har Ghar Tiranga 2023: हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रशन शुरू, अब हर घर लहराएगा तिरंगा
Har Ghar Tiranga 2023:
हर घर तिरंगा अभियान रजिस्ट्रशन शुरू, अब हर घर लहराएगा तिरंगा
हर घर तिरंगाअभियान 2023 के उद्देश्य
हर घर तिरंगाअभियान 2023 का मुख्य उद्देश्य भारत में एकता / अखंडता और देश के प्रति भक्ति की भावना को उजागर करना हैं। इससे भारत वर्ष में नयी पीढ़ियों में और भी ज्यादा देश भक्ति के प्रति विस्वास जागेगा। भारत सरकार की तरफ से अपील की गई है कि सभी देशवासी इस हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर भारतीय आजादी के 76वां स्वतंत्रता दिवस वर्ष का 15 अगस्त 2023 को सफल बनाने के लिए अपने-अपने घरों, शहरों, ऑफिस विद्यालय अस्पताल और निजी संस्थान जैसे जगहों से 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक तिरंगा लहरा कर हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपना फोटो खींचकर हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर अपलोड कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
हर घर तिरंगा फहराने के नियम
भारतीय संस्कृति मंत्रालय ने हर घर तिरंगाअभियान 2023 के तहत घरों अपने-अपने घरों, शहरों, ऑफिस विद्यालय अस्पताल और निजी संस्थान जैसे जगहों पर झंडा पहराने के नियम बताये है है, क्यूंकि झंडा को सम्मान के साथ पहराया जाना बेहद जरुरी है, अन्यथा यह अफमान झंडा का अपमान मन जाता है । इसीलिए हमें अपने घरों पर या फिर कहीं भी झंडा पहराने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है।
- तिरंगा हमें हमेशा सही क्रम में ही फहराना चाहिए, जिसमे हमें केसरिया रंग के पट्टी को सबसे ऊपर, इसके बाद सफ़ेद एवं फिर नीचे की ओर हरे रंग वाला भाग होना चाहिए।
- झंडा फटा हुआ नहीं होना चाहिए, साफ होना चाहिए।
- झंडा झुका हुआ / किसी की सलामी झुकना नहीं होना चाहिए।
- तिरंगा / राष्ट्रीय ध्वज के साथ कोई दूसरा झंडा उसके बराबर या उससे ऊंचा नहीं पहराया जायेगा। और इसके अलावा ध्वजारोहण के ऊपर कोई फूल माला या इससे बना कोई प्रतीक सहित कोई दूसरी वस्तु राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर नहीं रखी जाएगी।
- किसी भी समारोह या उत्सव आदि में थाली या किसी अन्य तरीके से तिरंगे का इस्तेमाल सजावट के लिए नहीं किया जाएगा।
- राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को नीचे (जमीन,फर्श) जमीन या पानी पर नहीं रखा जा सकता है। तिरंगा पहराते समय झंडा इनको स्पर्श नहीं करना चाहिए।
- एक खंभे या डंडे पर जिसमे तिरंगा लगा है, उसमे अन्य कोई दूसरा झंडा नहीं लगा होना चाहिए।
- देश के राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) का उपयोग किसी प्रयोग ऐसी किसी ड्रेस के लिए नहीं किया जायेगा, जो कमर से नीचे पहनी जाती हो।https://miteshtutorialinfo.blogspot.com/2023/08/global-water-scarcity-25.html
Har Ghar Tiranga 2023 Certificate Download
- Har Ghar Tiranga 2023 Certificate Download करने के लिए सबसे पहले आपको Har Ghar Tiranga Official Website की ऑफिशियल वेबसाइट को ओपन करना है।
Sunday, August 6, 2023
Chandrayaan-3 Mission: चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3
Chandrayaan-3 Mission: चांद की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3
Chandrayaan-3 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि सब कुछ सही रहा तो चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को करेगा.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शनिवार (5 अगस्त) को बताया कि चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है. इसरो ने शुक्रवार (4 अगस्त) को बताया था कहा कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करने की प्रक्रिया पांच अगस्त को शाम करीब सात बजे पूरी होगी.
इसरो ने शुक्रवार को कहा कि चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान ने 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद से चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है. अब तक चंद्रयान-3 कक्षा में ऊपर उठाने की प्रक्रिया को पांच बार सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है.
https://miteshtutorialinfo.blogspot.com/2023/07/blog-post_14.html
इसरो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है. मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स), आईएसटीआरएसी (इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क), बेंगलुरु से इसे बढ़ाने का कमान दिया गया.’’
इसरो ने कहा कि अगला ऑपरेशन कक्षा घटाने का कार्य रविवार रात 11 बजे किया जाएगा. अंतरिक्ष एजेंसी ने उपग्रह से अपने केंद्रों को एक संदेश भी साझा किया, जिसमें लिखा था, ‘‘एमओएक्स, आईएसटीआरएसी, यह चंद्रयान-3 है. मैं चंद्र गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं.’’
Wednesday, August 2, 2023
पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की ओर रवाना chandrayaan-3
पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की ओर रवाना chandrayaan-3
चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल गया है और अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने मंगलवार को यह जानकारी प्रदान करी। इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से ऊपर उठा कर चंद्रमा की ओर बढ़ाने की प्रक्रिया को मंगलवार तड़के अंजाम दिया गया। इससे chandrayaan-3 पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकल कर ट्रांस लूनर कक्षा में चला गया और चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ने लगा। उसे और चंद्रमा की कक्षा तक पहुंचने में करीब 5 दिन लगेगें। अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा इसरो टेलिमेटरी ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क से chandrayaan-3 को चंद्रमा के करीब ले जाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। इसरो ने chandrayaan-3 ट्रांसफर कक्षा में प्रवेश करवाया। उसने कहा chandrayaan-3 ने 🌏 के आसपास अपनी कक्षाओं का चक्कर पूरा कर लिया है और वह अब चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। अगला कदम चंद्रमा है उसके चंद्रमा के करीब पहुंचने के बीच 5 अगस्त 2023 को प्रक्रिया को अंजाम देने की योजना है।
पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी
पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...

-
पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...
-
आदित्य एल - 1 लक्ष्य की ओर बढ़ा पृथ्वी की कक्षा बदलने की चौथी और आखिरी प्रक्रिया मंगलवार सुबह सफलतापूर्वक पार करने के बाद आदित्य एल - 1 ने...
-
Why did dinosaurs become extinct? Dinosaurs existed on Earth 65 million years ago. Today, the scientists believe that their mass extinctio...