Mitesh Tutorial Info: September 2023

Wednesday, September 27, 2023

आदित्य एल - 1 लक्ष्य की ओर बढ़ा

 आदित्य एल - 1 लक्ष्य की ओर बढ़ा


पृथ्वी की कक्षा बदलने की चौथी और आखिरी प्रक्रिया मंगलवार सुबह सफलतापूर्वक पार करने के बाद आदित्य एल - 1 ने अब लक्ष्य की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। इसरो के मुताबिक आदित्य एल - 1 की लैंग्रेजियन बिंदु के आसपास के निर्धारित क्षेत्र में पहुंचने में लगभग 110 दिन लगेंगे। लैंग्रेजियन बिंदु पर सूर्य और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण बल संतुलित होता है। जिससे किसी उपग्रह को इस बिंदु पर रोकना में आसानी होती है। 

इसरो के मुताबिक अंतरिक्ष यान अब एक प्रक्षेप पथ पर है जो उसे सूर्य पृथ्वी एल - 1 बिंदु पर ले जाएगा।

इसरो ने कहा कि यह लगातार पांचवीं बार है जब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने किसी वस्तु को अंतरिक्ष में किसी अन्य खगोलीय पिंड या स्थान की तरफ सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया है। 'आदित्य एल - 1' भारत की पहली अंतरिक्ष आधारित वेधशाला है, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित पहले सूर्य पृथ्वी लैंग्रेजियन बिंदु में रहकर सूरज के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगी।




क्या है लैंग्रेजियन बिंदु

वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी सूर्य के बीच पांच लैंग्रेजियन बिंदु है जहां पहुंचने पर कोई वस्तु वहीं रुक जाती है। लैंग्रेजियन बिंदुओं का नाम इतालवी फ्रांसीसी गणितज्ञ जोसेफ लुई लैग्रेज के नाम पर रखा गया है। अंतरिक्ष यान इन बिंदुओं का इस्तेमाल अंतरिक्ष में कम ईंधन खपत के साथ लंबे समय तक रहने के लिए कर सकते हैं।



Monday, September 25, 2023

भारत कनाडा के बीच रिश्तों में तकरार

 भारत कनाडा के बीच रिश्तों में तकरार


पिछले करीब 100 सालों से कनाडा से भारतीयों का अटूट संबंध रहा है| 19वीं सदी के शुरू में भारतीयों का वहां जाना और बसना शुरू हुआ | अब बड़े पैमाने पर भारतीय छात्र वहां पढ़ने और देश के लोग नौकरियां करने जाते हैं | दोनों देशों के खराब होते संबंधों का असर किन बातों पर पड़ सकता है |


भारत ने 21 सितंबर को कनाडा के नागरिकों का भारत के लिए वीसा कैंसिल कर दिया है | फिलहाल ये सेवाएं स्थगित रहेंगी | भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते संबंधों के बीच ये कदम दोनों देशों के तनावग्रस्त होते संबंधों के बारे में साफ साफ बता रहा है | इससे पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने साफतौर पर भारत को उसके नागरिक और सिख अलगाववादी निज्जर की हत्या के लिए आरोपी बताया है | दोनों देशों के संबंध पिछले कुछ समय से लगातार तनावपूर्ण तो रहे हैं लेकिन ये अब चरम पर पहुंच गए लगते हैं | ऐसे में कई बा तें हैं जिनका असर साफतौर पर पड़ता हुआ दीख रहा है |



Friday, September 22, 2023

शिक्षकों का व्यवहार छात्रों को बनाता है कामयाब

 शिक्षकों का व्यवहार छात्रों को बनाता है कामयाब


शिक्षकों का विद्यार्थियों के साथ दोस्ताना या अपनेपन का व्यवहार उन्हें कामयाब बनाने में सहायक है इससे छात्र परीक्षा में अच्छा रिजल्ट हासिल करते हैं और उनके असफल होने की आशंका बेहद कम हो जाती है| एक अध्ययन में पाया गया चुनौतियां के अनुसार खुद को ढाल  लेने वाले छात्रों के शैक्षणिक परिणाम सकारात्मक होते हैं|



इनमे अपने काम के साथ अधिक प्रयास करना बेहतर अध्ययन कौशल रखना और ऐसा न करने वाले छात्रों की तुलना में स्कूल का अधिक आनंद लेना शामिल है| यह सब तभी संभव हो सकता है जब शिक्षकों का अपने छात्रों के प्रति मित्रवत व्यवहार होता है|



पहली बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी

  पहली  बार दिखाई दी थाईलैंड में नीले रंग की मकड़ी href="https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhaxmWa3bYsdrXO...